Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
उत्तराखंड की कई योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात - TV News Today
उत्तराखंड

उत्तराखंड की कई योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की वित्त मंत्री सीतारमण से की मुलाकात

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उत्तराखंड राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से सौंग बांध पेयजल परियोजना के लिए 1774 करोड़ की धनराशि का वित्त पोषण भारत सरकार से विशेष सहायता के अन्तर्गत कराने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विशेष परिस्थितियों और सीमित वित्तीय संसाधनों को देखते हुए बाह्य सहायतित परियोजनाओं की ऋण राशि पर लगाई गई सीलिंग को हटाए जाने का भी अनुरोध किया. मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि देहरादून की बढ़ती हुई आबादी के कारण पेयजल की मांग निरन्तर तेजी से बढ़ती जा रही है.

इसके दृष्टिगत व भविष्य में सतत् पेयजल की सुविधा प्रदान करने के लिए गंगा नदी की सहायक नदी सौंग नदी पर ‘सौंग बांध पेयजल परियोजना’ प्रस्तावित है. प्रस्तावित परियोजना की कुल लागत 2021 करोड़ रुपये है. परियोजना के निर्माण से 150 एमएलडी पेयजल ‘गुरुत्व’ के माध्यम से देहरादून नगर व इसके उपनगरीय क्षेत्रों की लगभग 10 लाख आबादी को पेयजल उपलब्ध होगा.

परियोजना के निर्माण उपरान्त पेयजल व्यवस्था की नलकूपों पर निर्भरता लगभग समाप्त हो जाएगी. इसके अतिरिक्त परियोजना के निर्माण से लगभग 3.50 किलोमीटर लम्बी झील का निर्माण होगा जोकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे रोजगार सृजन होगा एवं स्थानीय नागरिकों के आय में वृद्धि होगी. झील निर्माण से पर्यावरण को भी लाभ होगा।.

उन्होंने बताया कि परियोजना से जुड़े सभी आवश्यक तकनीकी, वन भूमि हस्तान्तरण स्टेज-1 एवं अन्य आवश्यक स्वीकृतियां सम्बन्धित विभागों एवं मंत्रालयों से प्राप्त की जा चुकी हैं. परियोजना से प्रभावित होने वाले कुटुम्बों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन हेतु 247 करोड़ रुपये का व्ययभार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *