उत्तराखंड

दो दिवसीय दौरे पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरिद्वार में रोड शो

उत्तराखंड: पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनावों के मतदानों को कुछ ही समय शेष है. ऐसे में सभी राजनितिक पार्टिया अपनी अपनी ओर से तैयारियों में जुट गए है. बीजेपी की ओर से जारी स्टार प्रचारक भी उत्तराखंड पहुंच कर जनसभा कर पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे है। इसी क्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे है.

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे. सबसे पहले वह माया देवी मंदिर पहुंचे. पूजा-अर्चना कर उन्होंने संतों से आशीर्वाद लेकर उनके साथ बैठक भी की. वहीं संतों के साथ एक बैठक होगी. जहां वे हरिद्वार के सभी संतों का आशीर्वाद लेंगे। तत्पश्चात वे आर्य नगर चौक पहुंचेंगे जहां से उनका रोड शो प्रारंभ होगा.

जिसके बाद वह आर्य नगर चौक पहुंचें और रोड शो शुरू किया. जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन माँगा. इसके साथ ही उनके कई और भी कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं.कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सभी तैयारी में जुटे रहे.

रोड शो चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न होगा. ऋषिकुल मैदान में जेपी नड्डा बूथ के कार्यकर्ताओं को त्रिशक्ति सम्मेलन में संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरा और उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *