उत्तराखंड: महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन किया एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, खजानदास विधायक श्रीमती सविता कपूर उमेश शर्मा कोउ राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी का भी स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आज इस कार्यक्रम में जो मुख्य रूप से हमारे इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने उस काले समय में समाज और देश हित में कार्य किया आज हम सब लोग उनका अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया एवं लोकतंत्र सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आप जैसे महान पुरुषों के संघर्षों द्वारा समाज की एक नई रचना हुई है. उन्होंने राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल जी को भी लोकतंत्र सेनानी के रूप में अभिनंदन किया.
आपातकाल के काले अध्याय के 51 वर्ष पूर्ण होने पर देहरादून में आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।
25 जून 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह दौर था, जब नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर प्रतिबंध लगाए गए, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता… pic.twitter.com/XaPqy8QkS3
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 25, 2026
मुख्यमंत्री जी ने बताया कि आज से 51 वर्ष पूर्व सत्ता की अहंकार में डूबी कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की, संविधान की हत्या की, देश की आत्मा पर चोट पहुंचाई लोकतंत्र पर ऐसा प्रहार किया था जिसका आज प्रत्येक भारतवासी के दिल में एक चोट है और 25 जून 1975 कि वह काली रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का वह कला अध्याय हैं जो हम सबको हमेशा याद रहेगा. पिछले दो-तीन सालों से मैं इस कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र सेनानियों के बीच में रहा हूं और मेने अपने आप को सौभाग्य शाली मानता हूं कि मुझे उनका सम्मान करने का मौका मिला. कभी-कभी तो ऐसा भावुक करने वाला समय लगता है कि जो पिछले वर्ष सेनानियों का सम्मान किया वह अगले वर्ष सेनानी कम हो गए यह बड़ा ही दुख दे पल रहता है.
आज का दिन उन सभी सेनानियों को नमन करने का दिन है जिन्होंने अपनी शहादत दी और जेल में अनेकों अनेक यातनाएं सही ऐसी ऐसी नौजवान जिन्होंने अपनी कम आयु में भी अपने परिवार की चिंता नहीं की अपनी बहन की राखी नहीं देखी अपने भाई की चिंता नहीं की और संघर्ष को अपना लक्ष्य मान कर आगे निकल गए. उनकी इस शहादत की वजह से आज लोकतंत्र कायम है.

हम सब लोगों को यह कार्यक्रम बार-बार करने चाहिए ताकि हमारी नई पीढ़ी को भी संघर्षों और बलिदानों के बारे में पता हो. जिस संविधान को बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने देश को समर्पित किया था इस संविधान को कांग्रेसी सरकार ने तारतार करने का काम किया संविधान को बंधक बनाया संविधान का गला घुटने का काम भी कांग्रेस की सरकार ने किया है. हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोकतंत्र सेनानी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
इस तपन से निकालकर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने सेवा सुशासन गरीब कल्याण 12 वर्षों का कार्यकाल पूरा किया है इन 12 वर्षों में देश में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं जिसमें धारा 370 समाप्त करना पुनः अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करना या डिजिटल इंडिया मेकिंग इंडिया ऐसे अनेकों अनेक देश हित में कार्य किए गए हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुख्य रूप से अंतोदय के संकल्प और राष्ट्र प्रथम की भावना और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास को लेकर काम किए गए हैं.
आज केंद्र सरकार आजादी के बाद दूरस्थ गांव में घर-घर में प्रत्येक व्यक्ति के समक्ष पहुंची है. जिस आदिवासी समाज को कांग्रेस की सरकार ने कई वर्षों तक मुख्य धारा से दूर रखा वही मोदी सरकार में वह आदिवासी समाज देश की विकास यात्रा में सहभागी बन रहा है और देश के राष्ट्रपति जैसे मुख्य पद पर एवं मुख्यमंत्री पदों पर बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है.

हमारे देश की महिलाओं को उज्ज्वला योजना हर घर नल हर घर जल एवं 35% आरक्षण के साथ युवा पीडिया को रोजगार के नए संसाधन के साथ कौशल विकास के अंतर्गत स्किल्ड किया जा रहा है। किसानों के प्रोत्साहन के लिए सम्मान के लिए किसान सम्मन निधि के माध्यम से उनका सम्मान किया जा रहा है कोरोना कल के समय से देश के 80 करोड़ देशवासियों को मुक्त राशन दिया जा रहा है.
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए जा रहे हैं आयुष्मान के तहत गरीब लोगों को उनके इलाज के लिए मुफ्त इलाज किया जा रहा है योजनाओं के माध्यम से आज देश के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए नरेंद्र मोदी जी समाज हित में राष्ट्रहित में कार्यों को करते हुए विकसित राष्ट्र के संकल्प को लिए आगे बढ़ रहे हैं.
कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल जी ने भी आपातकाल के उसे कल समय को संघर्षों के समय को सभी कार्यकर्ताओं अतिथियों के बीच रखा और संघर्षों की चर्चा विस्तार से की.
कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं सभी अतिथियों के द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया जिसमें राजकुमार टॉक हरीश कंबोज रवि देव आनंद योगेंद्र कोहली नंदकिशोर हरि ओम ओमी विजय स्नेही जी उपस्थित हुए आपके द्वारा भी अपने संघर्षों के जीवन को सभी कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया गया.
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट राकेश गिरी दर्जाधारी मंत्री महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ सुनील शर्मा महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी महानगर मंत्री मोहित शर्मा समीर सुरेंद्र राणा सेमवाल विनोद शर्मा प्रदीप कुमार मोतीराम आशीष शर्मा सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे.

