कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम - TV News Today
उत्तराखंड

कार्तिक पूर्णिमा पर हरकी पैड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

उत्तराखंड: कार्तिक पूर्णिमा के पावन स्नान पर्व पर मंगलवार सुबह हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. हरकी पैड़ी पर हर हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है. दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा अर्चना और दीपदान कर पुण्य लाभ अर्जित किया. स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टरों में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. हरकी पैड़ी, प्रमुख घाटों, बाजारों और भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात है. भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं. घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है.

Kartik Purnima Snan

ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक मास में पढ़ने वाली पूर्णमासी को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है. कार्तिक पूर्णिमा की तिथि पर ही भगवान नारायण ने पृथ्वी पर मत्स्य का अवतार लिया था. भगवान शिव ने आज ही के दिन त्रिपुरा और नाम के रक्षा का वध किया था और देवी देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. भगवान शिव की कृपा से ही देवी देवताओं को अभयदान प्राप्त हुआ था. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए देवता कार्तिक पूर्णिमा के दिन की पृथ्वी पर आए थे.

Kartik Purnima Snan

उन्होंने गंगा इत्यादि पवित्र नदियों में स्नान किया था और दीप जलाए थे. उन्होंने बताया कि आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने का अर्थ माना जाता है कि मनुष्यों ने देवताओं के साथ स्नान किया है. गंगा स्नान के बाद गुड़ तिल और उन्हें ऊनी कपड़ों का दान करना पुण्यदाई माना गया है. आज के दिन 360 बत्तियों वाला दीप जलाने से पितरों को भी मोक्ष प्रदान होता है. इसलिए आज के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के पश्चात दान और दीपदान करने से व्यक्ति को सुख शांति और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है.

Kartik Purnima Snan

बता दें कि स्नान पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था भी बदली गई है. शहर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए डायवर्जन प्लान लागू है, जबकि हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है. इसके साथ ही कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है. आज पूरा दिन हर की पैड़ी समेत सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आएगी इसी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *