उत्तर प्रदेश: योगी सरकार वर्ष 2025 को राष्ट्रीय एकता व सुशासन को समर्पित करने जा रही है. यह वर्ष भगवान बिरसा मुंडा व लौहपुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती के रूप में मनाया जाएगा. इसे जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में सरकार मनाएगी. प्रदेश सरकार संविधान अंगीकार करने का अमृत महोत्सव भी मनाएगी. वहीं लोकतंत्र की हत्या आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर लोगों को जागरूक भी करेगी.
योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इस साल महाकुंभ 2025 में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी. आगामी वर्ष में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है. इसमें पूरे वर्ष आयोजन होंगे और जीरो पावर्टी का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा. सीएम ने कहा कि महाकुंभ में भारतीय संविधान आधारित संविधान गैलरी तैयार कराई जाए.
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भी इसी वर्ष मनाई जाएगी। आगामी वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। इसमें पूरे वर्ष आयोजन होंगे और जीरो पावर्टी का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि 26 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हो रहे संविधान के अमृत महोत्सव वर्ष की शुरुआत में राजधानी लखनऊ में शासन स्तर के साथ-साथ सभी सरकारी संस्थानों, विभागों, कार्यालयों, विद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के साथ ही संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली जाए. स्कूल/कॉलेजों में निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं. संसदीय कार्य विभाग इसका नोडल होगा. पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र जारी की जाए.

