उत्तर प्रदेश

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में UBER की एंट्री, शुरू की ईवी ऑटो रिक्शा सर्विस

अयोध्या: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होने जा रहा है. माना जा रहा है कि आगामी कुछ महीनों तक शहर में प्रतिदिन लगभग लाखों पर्यटक आएंगे. ऐसे में इस खास मौके को देखते हुए कई कंपनियों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपनी उबर ऑटो कैटेगिरी के तहत अयोध्या में अपनी ईवी ऑटो रिक्शा सर्विस को हरी झंडी दिखाई.

कंपनी ने कहा कि वह अयोध्या में उबर इंटरसिटी के साथ-साथ अपनी किफायती कार सर्विस उबरगो का परिचालन भी शुरू करेगा, जो आस्था से भरे शहर को विभिन्न डेस्टिनेशन से जोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के भीतर लोकप्रिय स्थलों से पवित्र शहर की सभी इंटर-सिटी ट्रेवल आवश्यकताओं का समर्थन करेगा.

उबर इंडिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया, “इस विस्तार के साथ, हम न केवल पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए मोबिलिटी ऑप्शन प्रदान कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्र में कई अन्य लोगों के लिए कमाई के अवसर भी खोल रहे हैं. कंपनी ने कहा कि अयोध्या में विस्तार भारत में उबर की विकास योजनाओं के अनुरूप है. आज, उबर 125 शहरों में उपलब्ध है, सिंह ने कहा, हम अयोध्या के पर्यटन में योगदान देने, निर्बाध यात्रा अनुभव को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *