Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ; रक्षामंत्री और सीएम योगी ने की महाआरती - TV News Today
उत्तर प्रदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ; रक्षामंत्री और सीएम योगी ने की महाआरती

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर में विराजमान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जा रही है. प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है. देश-विदेश से आए भक्त लंबी कतारों में लगकर प्रभु श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं. जय श्रीराम के उद्घोष से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचकर इस उत्सव में शामिल हुए हैं. वहीं, पीएम मोदी ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ की देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पांच सदियों का संकल्प साकार हुआ है.

प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे वर्षगांठ पर बुधवार को सुबह रामलला के स्नान, अभिषेक, पूजन और महाआरती के साथ किया गया. नृत्य प्रक्रिया में रामलला के मंगला आरती और श्रृंगार आरती परंपरागत रूप से निभाया गया, इसके बाद राम भक्तों के लिए रामलला का पट खुल गया. प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे वर्षगांठ को लेकर पुनः 09:20 से रामलला को पंचामृत से अभिषेक किया गया. जिसमें दूध, दही, घी, शहद, शक्कर के साथ सरयू नदी का जल मिश्रित किया गया था. इसके बाद उनका सोने चांदी के तारों से बनी पितांबरी वस्त्र पहनाया गया और हीरा-पन्ना से जड़ित सोने के आभूषण व मुकुट भी धारण किए.

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम स्रोत के मंत्रोच्चारण के साथ 12:20 पर अभिजीत मुहूर्त में आरती उतारी. इसके साथ रामलला के समक्ष 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया. इस दौरान श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य उडुपी पीठाधीश्वर विश्व प्रसन्न तीर्थ, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव समेत अन्य लोग मंदिर परिसर में मौजूद रहे.

राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी पर परकोटा के उत्तरी भुज पर स्थापित माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर के शिखर पर ॐ चिन्ह स्थापित केसरिया ध्वजारोहण किया गया. इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने परकोटा में स्थापित भगवान शिव, गणेश, हनुमान जी, सरयू देव, माता भगवती के मंदिर में दर्शन पूजन कर सप्त ऋषियों के मंदिर महर्षि विश्वामित्र, महर्षिवाल्मीकि, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वशिष्ठ के साथ अहिल्या देवी, निषाद राज व शबरी के मंदिर में दर्शन पूजन किया.

प्रतिष्ठा द्वादशी की दूसरी वर्षगांठ पर अयोध्या में आस्था का विभिन्न रंग दिख रहा है. सुबह से ही जय श्री राम की जयघोष के साथ श्रद्धालु राममंदिर में दर्शन कर रहे हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. गौरतलब है कि 22 जनवरी 2024 को द्वादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई थी. पूजा में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन भागवत समेत 6 यजमान शामिल हुए थे. 51 इंच की नई मूर्ति पिछले सप्ताह ही मंदिर में रखी गई थी.

सीएम योगी ने प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो के साथ X पर पोस्ट किया है, भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही श्री अयोध्या नगरी में आज प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन है. श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति मिली और वेदना को विराम मिला. हमारी तीन पीढ़ियों की साधना और संघर्ष, पूज्य साधु-संत गण के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है कि आज हम इस पावन पल के साक्षी बन रहे हैं. आज प्रत्येक रामभक्त के हृदय में संतोष है. सियावर रामचन्द्र भगवान की जय!’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *