अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में हुए धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन - TV News Today
उत्तर प्रदेश

अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में हुए धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन

ग्रेटर नोएडा: अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी लोग राम की भक्ति में डूबे रहे. जिले में दीपावली जैसा माहौल था. शहर के लगभग सभी मंदिरों और सोसाइटीज़ में क्लश यात्रा, हवन पूजन, सुंदर काण्ड व शोभायात्रा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन किए गए. जिले की सभी सोसायटीज़ में सांयकाल के समय दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली बनाई गई.

ग्रेटर नोएडा की इरोज सम्पूर्णम सोसायटी में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री राम सेवा समिति एवं सम्पूर्णम देवस्थानम सेवा ट्रस्ट द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. सम्पूर्णम देवस्थानम सेवा ट्रस्ट द्वारा सोसायटी में सुबह के समय क्लश यात्रा निकाली गई. क्लश यात्रा में सोसायटी की सैकड़ों महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुरूप वेशभूषा धारण कर यात्रा में भाग लिया. यात्रा के लिए क्लश तैयारी से लेकर यात्रा को सफल बनाने में मोम्पी गुरिया, सरिता तिवारी व स्वाति साहू का योगदान प्रमुख रहा.

सोसायटी मंदिर में हवन व सुंदर काण्ड का भी आयोजन किया गया. जिसमें सोसायटी की महिलाओं में सरोज, कुसुम, विधा, पूनम, सुमन, उषा, विनीता, मीरा, जयश्री,बीना यादव आदि महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. आखिर में श्री राम सेवा समिति द्वारा सोसायटी में शोभायात्रा निकाली गई. व सोसायटी में दीप जलाकर सोसायटी को राममय कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *