उत्तर प्रदेश

राहुल हर दिन अडानी पर बोल रहे हैं, मोदी के अडानी-अंबानी वाले बयान पर प्रियंका का पलटवार

उत्तर प्रदेश: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को अपने भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले का करार जवाब दिया है. दरअसल पीएम मोदी ने अडानी-अंबानी पर कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस और इन उद्योगपतियों के बीच कोई गुप्त समझौता हुआ है.

इस पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं. वह हर दिन अडानी के बारे में सच्चाई आपके सामने रखते हैं और मोदी और अडानी के संबंधो को उजागर करते हैं. मोदी सरकार ने अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया है, जबकि उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहे हैं.

रायबरेली में एक चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि, आज नरेंद्र मोदी ने कहा, राहुल गांधी अडानी का नाम नहीं ले रहे हैं. सच्चाई तो ये है- राहुल गांधी हर दिन अडानी के बारे में बात करते हैं, वो हर दिन अडानी का सच आपके सामने रखते हैं. राहुल गांधी रोज कहते हैं कि नरेंद्र मोदी की बड़े उद्योगपतियों से सांठगांठ है. नरेंद्र मोदी ने अपने मित्रों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया. नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए.

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, कांग्रेस पेपर लीक रोकने के लिए अहम कदम उठाएगी. वह सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को खत्म कर देगी. किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. नरेंद्र मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ कर दिया है लेकिन यूपी में किसान आत्महत्या कर रहे हैं. उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो घर की सबसे बुजुर्ग महिला को 8,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, जो प्रति वर्ष 1 लाख रुपये के बराबर है. प्रियंका गांधी वाद्रा ने आरोप लगाया कि बीजेपी का इरादा संविधान को बदलने का है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *