उत्तर प्रदेश: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव मंगलवार को झांसी लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं. दोनों ने रानी लक्ष्मी बाई किले की तलहटी में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
झांसी-ललितपुर लोकसभा सीट पूरे बुंदेलखंड में सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती. इसी सीट पर 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य जीत हासिल कर केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. कांग्रेस प्रत्याशी के जनता से जुड़ाव रहने के नाते भाजपा प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ी है।. राहुल गांधी और अखिलेश यादव इस लोकसभा चुनाव में पांचवी सामूहिक सभा को संबोधित कर जा रहे हैं. लक्ष्मीबाई के किले की टहलती राहुल गांधी और अखिलेश यादव को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं की काफी बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद है.
INDIA गठबंधन की संयुक्त जनसभा – झांसी। https://t.co/kg8o47b2KJ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 14, 2024
रायबरेली लोकसभा सीट से पर्चा भरने के बाद 53 वर्षीय राहुल गांधी की यह पहली जनसभा थी. भाजपा और आरएसएस पर हमला बोलने के साथ ही राहुल हल्के-फुल्के अंदाज में भी दिखे. अमेठी और रायबरेली में चुनाव प्रचार की कमान संभालने के लिए उन्होंने मंच से अपनी छोटी बहन प्रियंका वाड्रा की जमकर तारीफ की. इसी बीच भीड़ से किसी महिला ने शादी को लेकर सवाल किया? पहले तो राहुल गांधी ने इग्नोर किया, लेकिन प्रियंका के कहने पर कि उसके सवाल का जवाब दो, कांग्रेस सांसद ने कहा- अब जल्द ही करनी पड़ेगी.

