Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी प्रयागराज दौरा, 5500 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बोले-कुंभ एकता का महायज्ञ - TV News Today
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी प्रयागराज दौरा, 5500 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बोले-कुंभ एकता का महायज्ञ

उत्तर प्रदेश: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुम्भ मेले की शुरुआत होनी है. इस महाआयोजन से ठीक एक महीने पहले आज यानी 13 दिसम्बर दिन शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए गंगा पूजन किया. पूजा स्थल पर उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.

गंगा पूजन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी संगम किनारे स्थित जनसभा स्थल पर पहुंचे. यहां पर उन्होंने जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा स्थल से 5500 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई 167 परियोजनाओं का लोकार्पण बटन दबाकर किया.

पीएम मोदी ने अक्षयवट कॉरिडोर, हनुमान मंदिर कॉरिडोर, सरस्वती कूप कॉरिडोर, भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर, श्रृंगवेरपुर कॉरिडोर के साथ कुंभ सहायक चैट बॉट का लोकार्पण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा पूजा के बाद अक्षयवट के दर्शन किए. मत्था टेकने के बाद उन्होंने अक्षय वट की परिक्रमा की.

अक्षय वट का दर्शन पूजन करने के बाद पीएम मोदी बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे. यहां पर हनुमान मंदिर के प्रस्तावित कॉरिडोर के मॉडल का अवलोकन किया. इस दौरान प्रयागराज विकास प्राधिकरण के वीसी ने पीएम को परियोजना के बारे में बताया. प्रधानमंत्री ने लेटे हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी.

लेटे हनुमान जी के दर्शन-पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संगम तट पर लगाई गई महाकुंभ प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए पहुंचे. अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन आदि के बारे में पीएम मोदी को विस्तार से जानकारी दी. साथ ही कई भाषाओं में एनाउंसमेंट किए जाने के सिस्टम को भी दिखाया.

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महाकुंभ 2025 एकता का ऐसा महायज्ञ होगा, जिसकी चर्चा पूरे विश्व में होगी. हमारा भारत पवित्र स्थलों और तीर्थों का देश है. गंगा यमुना कावेरी जैसी अनगिनत पवित्र नदियों का देश है. इनका जो महत्व और महात्मन है उनका संयोग, प्रभाव, प्रताप ये प्रयाग है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *