भारत सरकार के आव्हान पर 13 उ.प्र. कन्या वाहिनी एनसीसी की 120 कैडेट्स ने किया सफाई अभियान - TV News Today
उत्तर प्रदेश

भारत सरकार के आव्हान पर 13 उ.प्र. कन्या वाहिनी एनसीसी की 120 कैडेट्स ने किया सफाई अभियान

सुशील कुमार शर्मा

गाजियाबाद: दिनांक 1 अक्टूबर 2023 को 13 उ.प्र. कन्या वाहिनी एनसीसी गाजियाबाद के कमान अधिकारी के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया. यह अभियान भारत सरकार द्वारा चलाए गए एक घंटा श्रमदान अभियान के तहत कराया गया. यह अभियान नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के परिसर पर चलाया गया. इसमें स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार तथा प्लेटफार्म की सफाई की गई. सफाई के साथ-साथ स्थानीय जन को सफाई तथा स्वच्छता के लिए जागरूक भी किया गया.

इस अभियान में वीएमएलजी कॉलेज, श्री गुरु नानक स्कूल, रामकिशन इंटर कॉलेज, दुर्गावती हेमराज तथा कुसुम गोयल स्कूल के लगभग 120 कैडेट्स ने पूर्ण उत्साह से हिस्सा लिया. इस अभियान की अगुवाई सूबेदार मेजर सतीश कुमार द्वारा की गई तथा गुरु नानक स्कूल की एनसीसी कार्यवाहक पूनम कुमारी द्वारा समन्वय कार्य संभाला गया‌. इस अभियान में सूबेदार शंकर, बटा.हव.मे. अरविंद सिंह, कन्या अनुदेशिका निशा सिंह ने कैडेट को निर्देशित करते हुए अभियान संचालित तथा संपन्न कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *