उत्तर प्रदेश

गोरखखुर में सीएम योगी बोले, देश अंबेडकर के संविधान से ही चलेगा

उत्तर प्रदेश: गोरखुपुर में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्याथ मंगलवार को गोरखपुर पहुंचे।सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए गोरखुपर में भाजपा की जीत का दावा किया.

गोरखपुर के पीपीगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद रवि किशन के पक्ष में जनसभा की. यहां पर सीएम योगी ने दावा किया कि गोरखपुर की जनता 1 जून को कमल चुनाव चिह्न पर वोट देकर भाजपा को रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक विजय दिलाने जा रही है. उन्‍होंने कहा विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के साथ ही ‘विकसित गोरखपुर’ के लिए यहां की जनता तीसरी बार भी मोदी जी के संकल्पों के साथ है.

इसके साथ ही सीएम योगी ने दावा किया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जनता वहां पहुंचा देगी, जहां उनका कोई नाम लेने वाला भी नहीं होगा। इसके साथ सीएम योगी ने आश्वासन किया कि देश बाबा साहब अंबेडकर के संविधान से ही चलेगा, पर्सनल लॉ से नहीं चलेगा.

सीएम योगी ने कहा अयोध्‍या में बने राम मंदिर को बे‍कार बताने वाले लोगों की बुद्धि में भूसा भर गया है. राम भक्त सरकार ने प्रभु श्रीराम के मित्र निषादराज, महर्षि वाल्मीकि और माता शबरी को भी भरपूर सम्मान दिया है. इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कैंपियरगंज के रहने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह को सच्चे रामभक्त थे. यही कारण था कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *