उत्तर प्रदेश

सीएम योगी पहुंचे बांदा, मेडिकल कॉलेज में रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया अनावरण

उत्तर प्रदेश:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बांदा पहुंचे. जहां उन्होंने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के बाहर लगी रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर बीजेपी के तमाम पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. वहीं, मूर्ति का अनावरण करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ तेलंगाना के बीजेपी के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के गांव पहुंचे. जहां सीएम ने चंद्रशेखर की मां को श्रद्धांजलि दी व परिवारीजनों से मुलाकात कर तेरहवीं में कार्यक्रम में शामिल हुए.

सीएम वहां 15 मिनट रुकने के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के पीलीभीत पर पहुंचे और वहां से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए. चित्रकूट में सीएम को कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है. जहां पर सीएम को मंडलीय विकास कार्यक्रम को लेकर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करनी है व अन्य कई कार्यक्रमों में भी शामिल होना है.

बता दें कि तेलंगाना के बीजेपी के महामंत्री चंद्रशेखर जी बांदा के गिरवा क्षेत्र के महुआ गांव के रहने वाले हैं और उनकी मां का 16 नवंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था. जिसके बाद यहां पर देश भर के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है और गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ उनके गांव पहुंचे और तेरहवीं में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा और अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी मंत्री इस कार्यक्रम के बाद बांदा जिले के महुआ गांव पहुंचकर तेलंगाना प्रदेश में भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां जयंती देवी की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां चंद्रशेखर जी के परिवारीजनों के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान किया. इसके बाद सीएम योगी वापस मेडिकल कॉलेज हेलीपैड पहुंचे. वहां से हेलीकॉप्टर से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *