लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा- लोकसभा चुनाव में मोदी अपने लिए नहीं शाह के लिए मांग रहे वोट - TV News Today
उत्तर प्रदेश

लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा- लोकसभा चुनाव में मोदी अपने लिए नहीं शाह के लिए मांग रहे वोट

उत्तर प्रदेश: इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं. अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता की.

सपा और कांग्रेस के सपोर्ट में लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने उत्‍तर प्रदेश के मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के लिए वोट की अपील की. इसके साथ ही उन्‍होंने बताया कि वो किन चार मुद्दों पर बात करने यूपी की राजधानी लखनऊ आएं हैं.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा “आज मैं उत्‍तर प्रदेश के वोटरों से इंडिया गइबंधन के लिए वोट करने का अनुरोध करने आया हूं. उन्‍होंने कहा मैं चार मुद्दों पर बात करना चाहता हूं.

सीएम केजरीवाल ने कहा पहला मुद्दा इस चुनाव में पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं. दूसरा मुद्दा अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सीएम योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के भीतर उनके पद से हटा दिया जाएगा.

तीसरा भाजपा संविधान बदलने जा रही हैं और एससी, एसटी का आरक्षण हटा दिया जाएगा. चौथा, 4 जून को, भारत गठबंधन सत्ता में आ रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *