महाराष्ट्र

महाराष्‍ट्र सरकार ने ‘माझी लड़की बहन योजना’ का किया ऐलान, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये

महाराष्‍ट्र: महायुति सरकार ने विधानसभा चुनाव 2024 से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. विधानसभा के मानसून सत्र में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मुख्‍यमंत्री माझी लड़की बहन योजना का ऐलान किया है.

विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को महाराष्‍ट्र सरकार ने अंतरिम बजट 2024 पेश किया. जिसमें महाराष्‍ट्र के लोगों को कई सौगात दी है. मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत राज्‍य की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए जाएंगे. योजना जुलाई 2024 से लागू की जाएगी.

महाराष्‍ट्र सरकार के उपमुख्‍यमंत्री ने विधानसभा सत्र में महिलाओं के लिए शुरू की जा रही इस योजना का ऐलान करते हुए बताया कि ये मुख्‍यमंत्री माझी लड़की बहन योजना जुलाई 2024 से शुरू की जा रही है. यानी इस साल महाराष्‍ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे महिलाओं से संबंधित इस योजना को न केवल ऐलान कर रहे बल्कि अपना वादा पूरा करते हुए उसे लागू भी कर देंगे.

बता दें महाराष्‍ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने मध्‍य प्रदेश की लाडली बहना योजना से प्रेरणा लेते हुए मुख्‍यमंत्री माझाी लड़की बहन योजना शुरू की है. लाडली बहन योजना के तहत मध्‍य प्रदेश सरकार हर महीने महिलाओं के खाते में 1250 रुपये जमा करवाती है. इस योजना को मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया था जो वर्तमान भाजपा शासित मध्‍यप्रदेश सरकार में जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *