महाराष्ट्र: महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे के बाद अब शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपीसी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें साफ हो गया कि सुप्रिया सुले बारामती सीट से ही चुनाव लड़ेंगी.
एक दिन पहले महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान हो गया. कुल 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में शिवसेना का उद्धव गुट 21 सीटों पर, शरद पवार की एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
इस लिस्ट में शरद पवार ने दो नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने सातारा सीट से शशिकांत शिंदे और रावेर सीट से श्रीराम पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया है। सूची में कुल 9 नाम हैं, जिसमें सुप्रिया सुले का भी नाम शामिल हैं। वो बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं.
तुतारीच्या साथीने महाराष्ट्राचा आवाज दिल्लीत अधिक बुलंद करण्यासाठी 'राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार' पक्षाच्या केंद्रीय संसदीय मंडळाने लोकसभा निवडणूक २०२४ ची तिसरी उमेदवार यादी जाहीर केली आहे. चला, आदरणीय खा. शरदचंद्रजी पवार साहेबांच्या सोबतीने सेवा-सन्मान आणि… pic.twitter.com/XUHuXOh88P
— Nationalist Congress Party – Sharadchandra Pawar (@NCPspeaks) April 10, 2024
वहीं अमर काले को वर्धा से भास्कर भगरे को दिंडोरी अमोल काल्हे काल्हे को शिरूर से लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. ऐसे ही निलेश लंके को अहमदनगर, बजरंग सोनवर्ण को बीड, सुरेश उर्फ बाल्या मामा म्हात्रे को भिवंडी से चुनावी मैदान में उतारा है.

