महाराष्ट्र सीट शेयरिंग के बाद लोकसभा चुनाव के लिए शरद पवार ने जारी की तीसरी लिस्ट
महाराष्ट्र

सीट शेयरिंग के बाद लोकसभा चुनाव के लिए शरद पवार ने जारी की तीसरी लिस्ट

महाराष्ट्र: महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे के बाद अब शरद पवार की पार्टी एनसीपी एसपीसी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें साफ हो गया कि सुप्रिया सुले बारामती सीट से ही चुनाव लड़ेंगी.

एक दिन पहले महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान हो गया. कुल 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में शिवसेना का उद्धव गुट 21 सीटों पर, शरद पवार की एनसीपी एससीपी 10 सीटों पर और कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

इस लिस्ट में शरद पवार ने दो नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने सातारा सीट से शशिकांत शिंदे और रावेर सीट से श्रीराम पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया है। सूची में कुल 9 नाम हैं, जिसमें सुप्रिया सुले का भी नाम शामिल हैं। वो बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली हैं.

Exit mobile version