मुंबई: कुर्ला इलाके में आज तड़के महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग के पास झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाके में क्रेन गिरने से आठ लोग घायल हो गए. घायलों में से छह को सायन अस्पताल में और दो को कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी.
मुंबई नगर निगम (BMC) ने बताया है कि सायन अस्पताल में भर्ती सभी छह मरीजों की हालत स्थिर है. कुर्ला भाभा अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की हालत भी स्थिर है. शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि यह हादसा आज, 21 अगस्त को सुबह 3:04 बजे हुआ.
Mumbai, Maharashtra: A crane deployed for demolition work collapsed onto houses in Qureshi Nagar, Kurla, around 2:35–2:45 am. Four to five houses were damaged, and several people were injured. More details are awaited pic.twitter.com/uXRcJcmSrl
— IANS (@ians_india) August 21, 2026
बीएमसी के मुंबई फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. यह घटना कुर्ला ईस्ट के इंदिरा नगर इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के पीछे स्थित बंटारा भवन और एमएचएडीए बिल्डिंग के पास हुई.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक क्रेन झुग्गी वाले इलाके में गिर गई. हादसे की खबर मिलते ही बीएमसी का मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, 108 एम्बुलेंस सेवा और संबंधित बीएमसी वार्ड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए. शुरुआती रिपोर्टों से पता चला कि क्रेन के नीचे तीन से चार लोग फंसे हो सकते हैं.
#WATCH | Mumbai | A large crane collapsed on a house in Qureshi Nagar, Kurla, late last night, leaving more than 10 people injured pic.twitter.com/dEp7W8GlYX
— ANI (@ANI) August 21, 2026
इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया. इस बीच मौके पर मौजूद बीएमसी के एक जूनियर इंजीनियर ने बताया कि वहां एमएचएडीए द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाना था. यह दुर्घटना तब हुई जब इस ऑपरेशन के लिए क्रेन को खड़ा किया जा रहा था. क्रेन को चढ़ाने के लिए एक जेसीबी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बगल की झुग्गी बस्ती में जा गिरी.
Mumbai, Maharashtra: A hydraulic crane collapsed while lifting materials at a building under construction in Qureshi Nagar, Kurla.
The crane fell onto high-tension railway overhead wires, nearby slum huts, the road at Samrat Ashok Nagar, a compound wall, and three vehicles… pic.twitter.com/ppgNuJK7h8
— IANS (@ians_india) August 21, 2026
बीएमसी के सायन अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, वहां भर्ती छह लोगों की हालत स्थिर है. भाभा अस्पताल में भी दो मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है. घायलों के नाम अभी उजागर नहीं किये गये हैं. घटना के सटीक कारणों और क्रेन उठाने के दौरान लागू किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में अधिक जानकारी आगे की जांच के बाद स्पष्ट हो जाएगी.
