महाराष्ट्र BMC चुनाव परिणाम 2026: बीएमसी में बीजेपी को मिला बहुमत, ठाकरे बंधु का नहीं चला दांव
महाराष्ट्र

BMC चुनाव परिणाम 2026: बीएमसी में बीजेपी को मिला बहुमत, ठाकरे बंधु का नहीं चला दांव

महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. सभी की नजरें बीएमसी चुनाव के रिजल्ट पर ही अटकी हुई हैं. 29 नगर निगमों के करीब 227 वार्डों में 1,700 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है. गुरुवार को हुए मतदान में करीब 52.94 फीसदी वोटिंग हुई है. देखना होगा कि आज किसके सिर मुंबई मेयर का ताज सजेगा. जानकारी के मुताबिक बीएमसी एशिया की सबसे अमीर निकाय मानी जाती है. इसका सालाना बजट करीब 75 हजार करोड़ का है. राज्य के 1 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हुई और दोपहर तक स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है.

पुणे नगर निगम चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और इन नतीजों में कई चौंकाने वाली तस्वीरें देखने को मिल रही हैं. पुणे नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत की ओर बढ़ रही है. पुणे के वार्ड नंबर 25 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता रूपाली थोम्ब्रे पाटिल ने वोटों की गिनती पर आपत्ति जताई और जब गिनती चल रही थी तो दो घंटे तक गिनती रोक दी. इसके बाद उन्होंने वोटों की गिनती का बहिष्कार किया और गिनती वाली जगह पर नेट पर चढ़कर विरोध जताया.

रूपाली थोम्ब्रे पाटिल और गणेश भोकरे द्वारा वोटिंग मशीन पर आपत्ति जताने के बाद चुनाव अधिकारी और उम्मीदवार रूपाली थोम्ब्रे पाटिल के बीच चर्चा हुई. इस चर्चा के बाद दो घंटे बाद वोटों की गिनती शुरू हुई. लेकिन, रूपाली ने वोटों की गिनती का बहिष्कार करते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है. उन्होंने मशीन बदलने का भी आरोप लगाया.

वहीं चुनाव अधिकारी ने कहा कि यह घटना गलती की वजह से हुई. रूपाली थोम्ब्रे का एतराज गलत है. उन्होंने आरोप लगाया था कि ईवीएम मशीन का सीरियल नंबर ओरिजिनल डॉक्यूमेंट से मैच नहीं करता है. हालांकि, फैक्ट्स चेक करने के बाद, ओरिजिनल डॉक्यूमेंट में यह साफ है कि यह पूरी गड़बड़ी इसलिए हुई है क्योंकि उन्होंने दो अलग-अलग वार्ड की लिस्ट एक के पीछे एक लगा दी थीं. वार्ड 27 का दूसरा पेज वार्ड 25 की लिस्ट में लगा दिया गया. यह घटना किसी की गलती की वजह से हुई है. उन्होंने कहा कि रूपाली थोम्ब्रे पाटिल जो डॉक्यूमेंट्स दिखा रही हैं, वे कैम स्कैनर से स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स हैं. हालांकि, सीरियल नंबर असली डॉक्यूमेंट्स से मैच नहीं करता है.

Exit mobile version