महाराष्ट्र मुंबई: मुलुंड में मेट्रो रेल पिलर का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, 3 घायल
महाराष्ट्र

मुंबई: मुलुंड में मेट्रो रेल पिलर का एक हिस्सा गिरा, एक की मौत, 3 घायल

महाराष्ट्र: उत्तर-पूर्व मुंबई के मुलुंड में शनिवार दोपहर में एक निर्माणाधीन मेट्रो रेल के एक पिलर का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के कारणों का पता नहीं चला सका है.

अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे जॉनसन एंड जॉनसन फैक्ट्री के सामने एलबीएस रोड पर हुई. पिलर का एक सीमेंट स्लैब टूटकर नीचे एक ऑटोरिक्शा पर गिर गया, जिससे थ्री-व्हीलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. तीन से चार लोगों के घायल होने की आशंका है.’

उन्होंने कहा, ‘फायर ब्रिगेड और पुलिस के लोग और मेट्रो रेल रूट (लाइन 4) बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी घटना के बाद के ऑपरेशन पर नजर रखने के लिए मौके पर हैं.’ अधिकारी ने कहा कि और जानकारी का इंतजार है. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई.

देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से ऑटो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और निकट के अस्पात में भर्ती कराया. इस घटना से जुड़े वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो में लोग बुरी तरह से फंस गए थे. काफी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया.

Exit mobile version