दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे।जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस गए थे.
दरअसल, राहुल गांधी इस बात की जानकारी लेने पहुंचे थे कि इस मामले में जांच अब तक कहां तक पहुंची है और पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है. राहुल गांधी के साथ लेट गन पीड़ित साहिल लोहबच भी मौजूद थे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं, राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मुलाकात की. उन्हों कहा कि उन्हें चार्ज संभाले अभी एक-दो दिन ही हुए हैं इसके बाद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.
Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi at the DCP Office at Parliament Street Police Station.
He is here with Sahil Lochav, who suffered pellet gun injuries during the Jantar Mantar students' protest last month. Rahul Gandhi is insisting that an FIR be registered on Lochav's… pic.twitter.com/9ZCRtYCvUG
— ANI (@ANI) August 21, 2026
कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि पीड़ित साहिल लोचव ने 14 अगस्त को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज करना तो दूर, शिकायत का I/O नंबर तक उपलब्ध नहीं कराया. कांग्रेस के मुताबिक, साहिल ने 17 अगस्त को भी मामले में फॉलोअप किया, लेकिन पुलिस की ओर से ईमेल और फोन कॉल का जवाब नहीं दिया गया. इसके बाद आज लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पीड़ित साहिल लोचव के साथ DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.
#WATCH | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi present at the DCP Office at Parliament Street Police Station.
Congress Sources say – "On the 14th, Sahil Lochav (injured during Jantar Mantar protest) went with his lawyers to Delhi Police and gave a written complaint. They refused to… pic.twitter.com/AUbzi2s2pM
— ANI (@ANI) August 21, 2026
कांग्रेस का आरोप है कि धरने के बावजूद DCP ने न तो जांच अधिकारी का नाम बताया और न ही एफआईआर दर्ज की. पार्टी ने इसे महज देरी नहीं, बल्कि न्याय से इनकार करार दिया है. राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से साफ कहा गया है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे.
