दिल्‍ली-एनसीआर अभिजीत दिपके, सौरभ दास, आशुतोष को AIRPORT से और ध्रुव राठी को हरियाणा से हिरासत में लिया गया
दिल्‍ली-एनसीआर

अभिजीत दिपके, सौरभ दास, आशुतोष को AIRPORT से और ध्रुव राठी को हरियाणा से हिरासत में लिया गया

दिल्ली: जंतर-मंतर पर आज 10 अक्टूबर को CJP प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. ध्रुव राठी के बाद अब अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका और उनके साथियों को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें नई दिल्ली इलाके में नहीं जाने की सलाह दी गई थी. बात नहीं मानने पर हिरासत में लिया गया.

सीजेपी का दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज यानी 10 अक्टूबर को प्रोटेस्ट है. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली पुलिस का एक्शन जारी है. ध्रूव राठी के बाद अब अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में ले लिया गया है. जी हां, जंतर-मंतर पर पहुंचने से पहले ही अभिजीत दिपके फ्लाइट से ही डिटेन हो गए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट में घुसकर अभिजीत दिपके, सौरव दास और उनके साथियों को हिरासत में लिया.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो आईजीआई एयरपोर्ट पर पुलिस की टीम विमान में घुसी. उसके बाद पुलिस की टीम ने अभिजीत दीपके और उनके साथियों को पहले समझाया कि वो नई दिल्ली के इलाके में न जाएं. जंतर-मंतर पर न जाएं. मगर उन्होंने बात नहीं मानी. मजबूरन दिल्ली पुलिस को अभिजीत दीपके और उनके साथियों को विमान से ही हिरासत में लेना पड़ा.

सूत्रों का कहना है कि आईजीआई एयरपोर्ट से विमान के भीतर से ही दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया. अभी तक उन्हें एयरपोर्ट से बाहर नहीं निकाला गया है. अभिजीत दिपके के साथ सीजेपी के अन्य कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है. जब पुलिस विमान में समझाने गई थी, तब अभिजीत दिपके ने कहा था कि आप मुझे अरेस्ट करने आए हो, मैं खुद अरेस्ट होने आया हूं. गौरतलब है कि अब उन्हें डिटेंशन सेंटर ले जाया जाएगा.

सीजेपी ने एक बयान में दिपके एंड टीम की हिरासत की निंदा की है. कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि यह उसके नेताओं को उनके प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जगह तक पहुंचने से रोकने के लिए पहले से सोची-समझी चाल का हिस्सा था. बता दें कि अभिजीत दिपके समेत ये CJP नेता मुंबई से दिल्ली आए थे. सीजेपी ने इस कार्रवाई को कहीं भी आने-जाने की आजादी का उल्लंघन बताया और तीनों नेताओं की तुरंत और बिना शर्त रिहाई की मांग की.

अभिजीत दिपके से पहले दिल्ली पुलिस ने ध्रुव राठी को हिरासत में लिया. जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का आज प्रदर्शन है. इसस पहले शनिवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया. ध्रुव राठी इस प्रदर्शन में शामिल होने आए थे. इस प्रदर्शन को लेकर पूरी राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और प्रक्रियागत आवश्यकताओं का हवाला देते हुए इस जंतर-मंतर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है. साथ ही कई ट्रेनों को कैंसल किया गया. इस बीच पुलिस ने एहतियातन हिरासत की कार्रवाई तेज कर दी है और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शनस्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए रणनीतिक स्थानों पर जवानों को तैनात किया है. अब तक पुलिस नयी दिल्ली इलाके में विभिन्न स्थानों से लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले चुकी है. सीजेपी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है.

Exit mobile version