चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण - TV News Today
उत्तराखंड

चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य, 15 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा 10 मई से शुरू होने जा रही है. इस दौरान पूरे देश से लोग भारी संख्या में चार धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं. यही कारण है कि चार धाम यात्रा उत्तराखंड के आर्थिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. बता दें कि 10 मई से शुरू होने जा रही इस यात्रा के लिए अब पंजीकरण करवाना अनिवार्य हो गया है. चारों धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से प्रारंभ किए जाएंगे.

15 अप्रैल से शुरू होने वाले पंजीकरण के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने तैयारी शुरू कर दी हैं. पंजीकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. यात्री वेबसाइट, ऐप, टोल फ्री नंबर और व्हाट्सएप के माध्यम से चार धाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा सकेंगे. बताते चलें कि किसी भी धाम के लिए यात्रियों की संख्या सीमित करने का फिलहाल कोई प्राविधान नहीं रखा गया है.

उत्तराखंड में चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां और मुहूर्त तय होने के संबंध में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की समितियों का पत्र मिलने के बाद ही उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद पंजीकरण प्रारंभ करता है. बद्रीनाथ केदारनाथ और गंगोत्री के कपाट खुलने का मुहूर्त तय हो चुका है, जबकि यमुनोत्री धाम का मुहूर्त 14 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर तय किया जाएगा. इस के ठीक अगले दिन यानि 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे.

यहां से करें पंजीकरण

चार धाम यात्रा के लिए यात्री इन माध्यमों से पंजीकरण करवा सकते हैं:–

वेबसाइट: registrationandtouristcare.uk.gov.in

व्हाट्सएप नंबर: 91-8394833833 (टाइप करें “yatra”)

टोल फ्री नंबर: 0135 1364 ऐप: touristcareuttarakhand

यात्रा व पंजीकरण से जुड़ी नियम और शर्तें

  1. चार धाम यात्रा से पहले यात्रियों द्वारा पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
  2. पंजीकरण में यात्री सही मोबाइल नंबर दर्ज कराएं।
  3. यात्रा के दौरान धामों में दर्शन टोकन अवश्य प्राप्त करें।
  4. यात्रियों से अनुरोध है कि वह पर्याप्त ऊनी कपड़े, छाता और रेनकोट अपने साथ रखें।
  5. यदि कोई यात्री दवा लेता है, तो इसे पर्याप्त मात्रा में अपने पास रखें।
  6. यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ाव पर विश्राम करते हुए प्रस्थान करें, ताकि जलवायु अनुकूल हो सकें।
  7. यदि कोई यात्री अस्वस्थ महसूस करें तो वह यात्रा से परहेज कर सकता है।
  8. हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिए टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक कराएं।
  9. यात्री हेलीकॉप्टर टिकट और धर्मों पर दर्शन कराने वाले अनधिकृत व्यक्तियों से बचें।
  10. यात्रा मार्गों पर किसी प्रकार की गंदगी ना फैलाएं।
  11. वाहनों की गति नियंत्रित रखें और साथ ही उन्हें उचित स्थलों पर पार्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *