Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
6/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहें', 7 दिन में दूसरी बार मुंबई पुलिस को मिली धमकी - TV News Today
देश महाराष्ट्र

6/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहें’, 7 दिन में दूसरी बार मुंबई पुलिस को मिली धमकी

महाराष्ट्र: मुंबई का 26/11 हमला इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता. जिसमें आतंकियों ने 160 से ज्यादा लोगों को मौत की नींद सुला दिया था. लेकिन, 12 साल बाद आतंकियों ने एक बार फिर मुंबई में वो काला दिन दोहराने की धमकी दी है.

दरअसल, मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें धमकी दी गई है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी सरकार निशाने पर हैं.

आरोपियों ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने की भी धमकी दी. वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

साथ ही अज्ञात ने हमले की चेतावनी देते हुए कुछ स्थानों पर कारतूस और एके-47 की मौजूदगी की भी बात कही है. मुंबई पुलिस कॉल करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

आपको बता दें कि बीती 12 जुलाई को मुंबई पुलिस को 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी मिली थी. एक अज्ञात ने कंट्रोल रूम में फोन करके कहा था कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई तो 26/11 जैसा हमला दोबारा होगा.

फोन करने वाले को उर्दू में बात करते हुए सुना गया, ‘अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई तो भारत बर्बाद हो जाएगा. फोन करने वाले ने कहा कि अगर हमला हुआ तो इसकी जिम्मेदार उत्तर प्रदेश सरकार होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *