दिल्‍ली-एनसीआर

‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्‍ली में केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद ‘जर्नी टुवर्ड्स विकसित भारत’ नामक एक सम्‍मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ ने किया है. इसका उद्देश्य उद्योग की भूमिका और विकास के लिए सरकार के व्यापक दृष्टिकोण के प्रति एक रूपरेखा प्रस्तुत करना है.

इस सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय और थिंक टैंक के एक हजार से अधिक भागीदार शामिल होंगे, जबकि देश और विदेश के बहुत से भागीदार विभिन्न सीआईआई केन्‍द्रों से जुडेंगे. सम्मेलन में उद्योग, सरकार, राजनयिक समुदाय, थिंक टैंक आदि से 1000 से अधिक प्रतिभागी व्यक्तिगत रूप से इस सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि अन्‍य लोग देश और विदेश में स्थित विभिन्न सीआईआई केंद्रों के माध्‍यम से जुड़ेंगे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश किया था. वित्त मंत्रालय के अनुसार, बजट में ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच जॉब्स, MSME, एग्रीकल्चर सेक्टर, स्टार्टअप और इकोनॉमिक ग्रोथ पर फोकस करते हुए एक मजबूत प्लान की रूपरेखा तैयार की गई है. 1895 में स्थापित कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) भारत की एक गैर-सरकारी, नॉन-प्रॉफिट, इंडस्ट्री लेड एंड इंडस्ट्री मैनेज्ड ऑर्गेनाइजेशन है। यह ऑर्गेनाइजेशन भारत की इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट प्रोसेस में सक्रिय भूमिका निभा रहा है. इस ऑर्गेनाइजेशन का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *