दिल्ली: आज से संसद के मौनसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है. वहीं मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का केंद्रीय बजट 23 जुलाई को पेश होने जा रहा है. इस बीच देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में आज आर्थिक सर्वे पेश करेंगे. सत्र के शुरू होने से पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन दिया. इस संबोधन में उन्होंने कहा कि ये अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है.
पीएम मोदी ने मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कहा, इस पवित्र दिवस पर एक महत्वपूर्ण सत्र का प्रारंभ हो रहा है, और सावन के इस पहले सोमवार को मैं देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं. आज संसद का मानसून सत्र का भी आरंभ हो रहा है. देश बहुत बारीकी से देख रहा है कि संसद का ये सत्र सकारात्मक हो, सृजनात्मक हो और देशवासियों के सपने को सिद्ध करने के लिए एक मजबूत नींव रखने वाला हो.
We must remember that Parliament is not for any 'Dal', but for 'Desh'!
It is a sacred institution dedicated to the nation's welfare, not personal interests.
We must shed negativity, embrace a constructive approach and honour this 'Temple of Democracy' .
– PM @narendramodi… pic.twitter.com/1O4hFuBlzG
— BJP (@BJP4India) July 22, 2024
उन्होंने कहा, भारत के लोकतंत्र की गौरव यात्रा है. उसमें एक महत्वपूर्ण पड़ाव में देख रहा हूं. व्यक्तिगत रुप से मुझे और मेरे साथियों के लिए यह गर्व का विषय है कि करीब 60 साल के बाद कोई सरकार तीसरी बार वापस आई और तीसरी पारी का पहला बजट रखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा. इसे भारत के लोकतंत्र के गौरव यात्रा की गरिमापूर्ण घटना के रूप में देख रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा, देशवासियों को जो गारंटी देता रहा हूं, उन गारंटियों को जमीन पर उतारना है, इस लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं. ये बजट अमृतकाल का महत्वपूर्ण बजट है. हमें 5 साल का जो अवसर मिला है, आज का बजट हमारे इन पांच साल के कार्यों की दिशा भी तय करेगा. ये बजट 2047, जब आजादी के 100 साल होंगे, तब विकसित भारत का हमारे सपने को पूरा करने की मजबूत नींव वाला बजट लेकर हम कल देश के सामने आएंगे. ये देशवासियों के लिए गर्व की बात कि भारत बड़ी इकोनॉमी वाले देशों में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाला देश है.

