Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन,दिल्ली के द्वारका में 'अत्याधुनिक' यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन,दिल्ली के द्वारका में ‘अत्याधुनिक’ यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया

दिल्‍ली: पीएम मोदी 73वां जन्मदिन लाइव अपडेट: भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी का 73वां जन्मदिन मनाने के लिए ‘सेवा पखवाड़ा’ के हिस्से के रूप में कार्यक्रमों और कल्याणकारी गतिविधियों की एक श्रृंखला की योजना बना रही है. यह समारोह एक पखवाड़े तक चलेगा और इसमें कारीगरों और शिल्पकारों को समर्थन देने के लिए पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ भी शामिल होगा.

यशोभूमि की खासियत की अगर बात करें तो यह दुनिया का सबसे बड़ा MICE (मीटिंग्स, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस और एग्जीबिशन) सेंटर है. हाल ही में आयोजित जी20 समिट के मद्देनजर जिस भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर को तैयार किया गया था, यशोभूमि उससे भी काफी बड़ा है. यशोभूमि का निर्माण 219 एकड़ में किया गया है. जबकि भारत मंडपम को 123 एकड़ जमीन में तैयार किया गया है. इसके लिए पीएम मोदी ने यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो का भी उद्घाटन किया, जिसे 940 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है. यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 एक अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन है, जो शहर आईजीआई एयरपोर्ट की टर्मिनल 3 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ा हुआ है.

कन्वेंशन सेंटर की खायितों में एक खासियत यह भी है कि यहां एक साथ 3000 कारों को पार्क किया जा सकता है। साथ ही सेंटर के ड्रेनेज वॉटर को दोबारा इस्तेमाल में भी लाया जा सकता है. साथ ही यहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की सुविधा है. इस कन्वेंशन सेंटर में एक साथ 11 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसमें 15 कन्वेंशन रूम, ग्रैंड बॉलरूम और 13 मीटिंग रूम्स हैं. सरकार ने इसे तैयार करने में 5400 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. साथही देश की सबसे बड़ी LED स्क्रीन इस कन्वेंशन सेंटर में लगाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *