Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी आज देश को सौंपेंगे 3 IIMs, IITs, 20KVs, 13 नवोदय विद्यालय - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी आज देश को सौंपेंगे 3 IIMs, IITs, 20KVs, 13 नवोदय विद्यालय

दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 फरवरी को जम्मू का दौरा करेंगे. इस दौरे के दौरान पीएम 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. पीएमओ के अनुसार, कई अन्य प्रमुख परियोजनाओं के अलावा, पीएम मोदी शिक्षा क्षेत्र में लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. जिसमें राष्ट्र को समर्पित परियोजनाओं में आईआईटी भिलाई, आईआईटी तिरूपति, आईआईटी जम्मू, आईआईआईटीडीएम कुरनूल है.

साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ स्किल, एडवांस टेक्नोलॉजी पर बेस्ड एक पॉयनियर स्किल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट, जो कानपुर में स्थित है; और देवप्रयाग (उत्तराखंड) और अगरतला में सेंट्रल संस्कृत की यूनिवर्सिटी के 2 परिसर शामिल है. वहीं, पीएम देश में 3 नए आईआईएम यानी आईआईएम जम्मू, आईआईएम बोधगया और आईआईएम विशाखापत्तनम का भी उद्घाटन करेंगे। वह देश भर में केंद्रीय विद्यालय के लिए 20 नए भवनों और 13 नए नवोदय विद्यालयों भवनों का भी उद्घाटन करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी जम्मू पहुंच चुके हैं.

इसके अलावा, 5 अन्य केंद्रीय विद्यालय (KV) परिसरों, एक नवोदय विद्यालय (NV) परिसर की आधारशिला और देश भर में नवोदय विद्यालयों के लिए पांच बहुउद्देशीय हॉल का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा. पीएमओ ने आगे कहा है कि ये नवनिर्मित केवी और एनवी भवन देश भर के छात्रों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. साथ ही, मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), विजयपुर, जम्मू संस्थान का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *