Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
PM मोदी ने लॉन्च किया अपना व्हाट्सएप चैनल, अब उनसे सीधे जुड़ सकता है आम आदमी - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

PM मोदी ने लॉन्च किया अपना व्हाट्सएप चैनल, अब उनसे सीधे जुड़ सकता है आम आदमी

दिल्‍ली: अब आम आदमी भी व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ सकता है. पीएम मोदी ने अपना व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है. इसमें उन्होंने नए संसद भवन से अपनी फोटो शेयर की है. साथ ही लिखा कि व्हाट्सएप कम्युनिटी जॉइन करने के बाद वह बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं.

पीएम मोदी को व्हाट्सएप चैनल पर अब तक 22 हजार से अधिक लोग फॉलो कर चुके हैं. उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा है, “व्हाट्सएप कम्युनिटी से जुड़कर रोमांचित हूँ. यह निरंतर बातचीत की हमारी यात्रा में एक और कदम है. आइए यहाँ जुड़े रहें. यह नए संसद भवन की एक तस्वीर है. फोटो में पीएम मोदी नए संसद भवन में कुछ पढ़ते नजर आ रहे हैं.

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप, व्हाट्सएप ने हाल ही में अपना नया फीचर चैनल जारी किया है. यह टेलीग्राम चैनल की ही तरह है. लेकिन फिलहाल इसे सेलिब्रिटीज के लिए ही लॉन्च किया गया है. इसके अलावा व्हाट्सएप ने चैनल में डायरेक्ट्री सर्च का ऑप्शन भी दिया है. इसके जरिए यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से सेलिब्रिटी को सर्च कर उनके बनाए चैनल देख सकते हैं.

व्हाट्सएप यूजर्स को चैनल देखने के लिए सबसे पहले अपना व्हाट्सएप अपडेट करना होगा. इसके बाद, यूजर्स को स्टेटस की जगह पर अपडेट दिखाई देगा. जहाँ यूजर्स चैनल के साथ ही व्हाट्सएप चैनल भी देख पाएँगे. प्रधानमंत्री मोदी का व्हाट्सएप चैनल देखने के लिए अपडेट टैब पर फाइंड चैनल्स के ऑप्शन में जाकर पीएम मोदी सर्च करना होगा. यहाँ आपको उनका व्हाट्सएप चैनल दिखाई देगा. उन्हें फॉलो करने के लिए प्लस ऑइकन या फिर फॉलो पर क्लिक करना होगा. इसी तरह अन्य सेलिब्रिटी से भी जुड़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *