दिल्‍ली-एनसीआर

PM मोदी आज करेंगे कोल इंडिया की दो परियोजनाओं का उद्घाटन, दिल्ली में होगी बीजेपी CEC की बैठक

दिल्‍ली:  पीएम मोदी की आज कोल इंडिया की 1,393.69 करोड़ रुपये की दो प्रथम-मील कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इस बारे में जानकारी पीएमओ की ओर से दी गई है. आपको बता दें कि इस परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद कोयले की आपूर्ति में भारी संख्या में इजाफा होगा.

आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि यह अपनी तरह की विश्व की पहली घड़ी है. विज्ञप्ति में कहा गया, ‘समय गणना की भारतीय प्रणाली दुनिया की सबसे पुरानी, ​​सूक्ष्म, शुद्ध, त्रुटि रहित, प्रामाणिक और विश्वसनीय प्रणाली है. इस सबसे विश्वसनीय प्रणाली को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में पुनः स्थापित किया जा रहा है.

तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी की पहली बैठक गुरुवार आज दिल्ली में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत शीर्ष नेता शामिल होंगें.

बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा करेंगे। इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मंथन किया जाएगा, उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक के बाद बीजेपी लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट आज जारी कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *