Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
ओडिशा की महिला ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में दी 'अनुपयोगी' सामग्रियों से बनी राखी - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

ओडिशा की महिला ने प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में दी ‘अनुपयोगी’ सामग्रियों से बनी राखी

दिल्‍ली: ओडिशा की एक ग्रामीण कारीगर ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए खाद्य पदार्थों के पैकेट, दूध के पैकेट और अन्य ‘अनुपयोगी’ चीजों से बनी राखी भेजी. केंद्रपाड़ा जिले की कमला मोहराणा (64) एक स्वयं सहायता समूह चलाती हैं, जिसके सदस्य कचरा सामग्रियों को टोकरी, पेन स्टैंड, फूल के बर्तन, मोबाइल फोन स्टैंड, हाथ-पंखे और दीवार पर लटकाने वाले उत्पादों में परिवर्तित करके पैसा कमाते हैं.

पीएम मोदी अपशिष्ट पदार्थों से उपयोगी उत्पाद बनाने के लिए अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कमला मोहराणा की प्रशंसा कर चुके हैं.

कमला मोहराणा ने कहा, जिस दिन प्रधानमंत्री ने मेरे काम की सराहना की, उस दिन से ही मेरे जीवन में नाटकीय बदलाव आया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेरे बड़े भाई जैसे हैं. मैंने प्लास्टिक, पॉलिथीन, खाने के पैकेट और दूध के पैकेट जैसे बेकार सामान से राखी तैयार की और डाक से प्रधानमंत्री को भेजी.

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा. कमला ने कहा प्लास्टिक, पॉलिथीन और अन्य अपशिष्ट पदार्थ पर्यावरण में भारी समस्याएं पैदा करते हैं. इसलिए, मैंने उन अपशिष्ट पदार्थों पर ध्यान केंद्रित किया. प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मेरे काम का जिक्र करने के बाद लोग मेरे काम की सराहना करने लगे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *