Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्र०१ गांधी नगर दिल्ली में अर्धवार्षिक परीक्षा के मेघावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्र०१ गांधी नगर दिल्ली में अर्धवार्षिक परीक्षा के मेघावी छात्रों को किया गया पुरस्कृत

गांधी नगर: डी ए वी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 गांधीनगर दिल्ली 31 में दिनांक 15, दिसंबर 2025 को सेवा एक अनोखा परिवार (NGO) द्वारा विद्यालय में हुई अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 में अपनी कक्षाओं में आए प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त मेघावी छात्रों को पाठ्य एवं सहायक शैक्षणिक सामग्री प्रदान वितरण का भव्य कार्यक्रम रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं प्रेरणादायी संबोधन के साथ किया गया. कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का परिचय एवं स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा कराया गया।इस भव्य कार्यक्रम में सेवा एक अनोखा परिवार के अध्यक्ष योगेन्द्र अग्रवाल तथा उनकी पूरी टीम, विद्यालय के अध्यक्ष महोदय नरेश शर्मा,विद्यालय के प्रबंधक महोदय गिरिजेश रूस्तगी , विद्यालय प्रमुख लखीराम, विद्यालय के वाणिज्य प्रवक्ता दिनेश चंद शर्मा ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सतीश शर्मा की मंच पर उपस्थिति सराहनीय रही.

शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है. आर्थिक अभाव के कारण अनेक बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सेवा एक अनोखा परिवार नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा “शिक्षा सहयोग संकल्प समारोह” का आयोजन किया गया, ताकि मेधावी छात्रों को अध्ययन में सहयोग प्रदान किया जा सके.

यह समारोह संस्था के सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा विद्यालय परिवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ. संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है. समारोह के दौरान मेधावी छात्रों को पाठ्य सहायक सामग्री जैसे— कॉपियाँ, किताबें, पेन, पेंसिल, स्कूल बैग, ज्यामिति बॉक्स आदि वितरित किए गए. बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दे रही थी. इस सहयोग से बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ. विद्यालय की समाजशास्त्र की प्रवक्ता श्रीमती उर्वशी तोमर जी ने अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 में आए हुए सभी मेधावी छात्रों को क्रमबद्ध तरीके से मंच पर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपस्थित किया.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दिल्ली प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख श्रीमान सतीश शर्मा जी ने बताया कि सेवा एक अनोखा परिवार संस्था निरंतर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता के लिए अपना भरपूर योगदान दे रही है तथा उन्होंने अनेक महापुरुषों के प्रेरक प्रसंग के संक्षिप्त उदाहरण दिए और कहा भला हो जिसमें देश का वो काम हमे करने है उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और राष्ट्रीय सेवा भारती एवं नर सेवा नारायण सेवा के बारे मे बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रमुख लखीराम ने सेवा एक अनोखा परिवार के सभी आए हुए सदस्यों का आभार व्यक्त किया. मंच का सफल संचालन विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता आशुतोष द्वारा किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *