दिल्ली: लोधी कॉलोनी इलाके के बीके दत्त कॉलोनी में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लगने से एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 45 साल की एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं. इनकी उम्र करीब 7 साल और 13 साल बताई जा रही है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है.
जानकारी के मुताबिक, घटना की शुरुआत उस समय हुई जब पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) पर एक महिला का घबराया हुआ फोन आया. महिला ने कांपती आवाज में कहा कि घर में आग लगी है. हम अंदर फंस गए हैं. जल्दी मदद भेजिए. इसके कुछ ही पल बाद उसकी आवाज धीमी पड़ गई और फोन कट गया. इस कॉल के बाद पुलिस और दमकल विभाग तुरंत हरकत में आ गया.
Delhi: Fire breaks out in the parking area of a residential building in Fateh Nagar, Hari Nagar; two LPG cylinders explode. Two cars and two scooters were gutted, while eight people were safely rescued. No casualties reported. pic.twitter.com/XVkFCcn6M2
— IANS (@ians_india) July 21, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. इसके साथ ही तीन एंबुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गईं. जब तक राहत और बचाव का काम शुरू हुआ, तब तक आग पूरी तरह से घर में फैल चुकी थी. इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल से धुएं का गहरा गुबार निकल रहा था और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद घर का बंद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अंदर का दृश्य बेहद भयावह था. कमरे के भीतर महिला और उसकी दोनों बेटियां बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिलींतीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका.

फायर ब्रिगेड ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच शुरू की. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल इस घटना की असली वजह साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आग लगने की कॉल आज सुबह 10:21 बजे आई थी.
दिल्ली के मालवीय नगर, हौज रानी इलाके में 3 जून 2026 को लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी. 3 मई को 4 मंजिला रिहायशी इमारत में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 9 लोगों की मौत हो गई थी. पालम में 18 मार्च को चार मंजिला इमारत लगी आग के बाद 9 लोगों की मौत हुई थी.

