Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी सहित कई बड़े नेताओं ने दी देशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई

दिल्‍ली: देशभर में आज अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है. अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना खरीदने को काफी शुभ माना जाता है. अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है और वह शुभ तिथि आज यानी 30 अप्रैल 2025 को है. अक्षय तृतीया पर अबकी बार अक्षय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है. इस शुभ संयोग में पूजा करने से आपका हर कार्य पूरा होगा. इंडस्ट्री बॉडी की ओर से मंगलवार को बताया गया कि इस साल अक्षय तृतीया पर देशभर में 12,000 करोड़ रुपए के सोने की बिक्री हो सकती है.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई दी. साथ ही उन्होंने सफलता और संपन्नता की कामना भी की. पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर लिखा, आप सभी को अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं. मानवता को समर्पित यह पावन पर्व हर किसी के लिए सफलता, संपन्नता और प्रसन्नता लेकर आए, जो विकसित भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अक्षय तृतीया की बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रकृति और संस्कृति के संगम के प्रतीक पर्व, अक्षय तृतीया की अनंत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व सभी के जीवन में अक्षय पुण्य, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आए, यह कामना करता हूं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, सर्व शुभता एवं कल्याणकारी पावन पर्व अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं. अनंत पुण्यफल देने वाला यह दिन शुभ संकल्पों के साथ सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्य का नवसंचार करें. अक्षय मंगल की कामना के साथ भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा सदा सभी पर बनी रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *