दिल्‍ली-एनसीआर

पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

दिल्‍ली: देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर क्या आम क्या खास सभी लोग महादेव की भक्ति में रमे हुए हैं. देश के सारे शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है. श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं. बम-बम भोले के जयकारे से मंदिर गुंजायमान हो रहे हैं.

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश के सभी नेताओं ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई देती हूं. मेरी प्रार्थना है कि हम सब पर देवाधिदेव महादेव की कृपा बनी रहे तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भगवान भोलेनाथ से विशेष आस्था है, वो भगवान शिव की नगरी वराणसी से हमेशा लोकसभा का चुनाव लड़ते है. इस अवसर पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर सारे देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा सभी देशवासियों को भगवान भोलेनाथ को समर्पित पावन-पर्व महाशिवरात्रि की असीम शुभकामनाएं. यह दिव्य अवसर आप सभी के लिए सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सुदृढ़ करे, यही कामना है. हर-हर महादेव! इस अवसर पर उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *