सुशील कुमार शर्मा
नई दिल्ली: साहित्य अकादमी के प्रांगण में चल रहे पुस्तकायन में 14 दिसंबर को वन्दना यादव के बाल उपन्यास “चिखुरी” का लोकार्पण एवं परिचर्चा रखी गई थी. अद्विक प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस सुदंर पुस्तक के विमोचन समारोह के अध्यक्ष पूज्य आचार्य लोकेश मुनि थे. प्रोफेसर वेद प्रकाश वत्स , डॉ. हरीश बाला शर्मा , रणविजय राव और विशाल पाण्डेय ने चिखुरी पर अपनी बात रखी. इस पुस्तक के लेखन अशोक गुप्ता व वन्दना यादव ने भी सम्बोधित किया.

कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाति चौधरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापित किया अशोक गुप्ता ने किया जो अद्विक पब्लिकेशन के सर्वेसर्वा है.
अंतिम सत्र होने के बावजूद और दिल्ली की ठंडक के बीच कार्यक्रम के अंत तक बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों का स्नेह बना रहा. वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चन्दर , मनोज भावुक , राजीव तनेजा ,सोनी लक्ष्मी राव , डॉ चैताली सिन्हा, तारकेश्वरी मिश्रा , सीमा गौतम, अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखक अम्बरीन जैदी , डॉ.कृष्णा लता सिंह , पुष्प राज यादव, रश्मि वर्मा, आदित्य नाथ तिवारी, सोनम तोमर, प्रियंका तिवारी, आईटीबीपी कमांडेंट सुभाष यादव , ऋषभ बज़्म, अभय सिंह जेलदार , रेखा शर्मा एवं जोया खान आदि उपस्थित थे.


