दिल्‍ली-एनसीआर

पीएम मोदी की ‘आयुष्मान भारत’ को टक्कर देने के लिए केजरीवाल लाए ‘संजीवनी’

दिल्ली: विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी राजनीतिक दल में वोटर्स को लुभाने में जुट गए हैं. इसके चलते पार्टियां रोज-रोज नए नए घोषणाएं कर रही हैं. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सीनियर सिटीजन के लिए नई योजना का ऐलान किया है.

केजरीवाल ने बुधवार को ‘संजीवनी योजना’ की घोषणा की है. इसके तहत दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का मुफ्त में इलाज किया जाएगा. माना जा रहा है कि केजरीवाल ने इस योजना को केंद्र सरकार की ‘आयुष्मान भारत योजना के जवाब में पेश किया है.

गौरतलब है कि इस साल सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी 70 साल या इससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का ऐलान किया था. यह ही वजह के कि केजरीवाल की संजीवनी योजना को केंद्र की आयुष्मान भारत के काट के तौर पर देखा जा रहा है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया है, जिसे लेकर उसकी केंद्र सरकार से तकरार भी चल रही है. AAP का दावा है कि उसके द्वारा राज्य में चलाई जा रही हेल्थ स्कीम, आयुष्मान भारत योजना से बेहतर है.

संजीवनी योजना में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा. संजीवनी योजना के तहत होने वाले इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी. यानी मरीजो को इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. इलाज के खर्च की कोई ऊपरी सीमा नहीं होगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा.

संजीवनी योजना लागू करने के लिए AAP के कार्यकर्ता घर में जाकर बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन करेंगे और इसी रजिस्ट्रेशन से उनका इलाज किया जाएगा. इसके अलावा संजीवनी योजना के तहत सभी तबके के लोग इलाज करवा सकेंगे, चाहे वे अमीर हों या गरीब. इसमें कोई भेदभाव नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *