दिल्‍ली-एनसीआर

प्रख्यात लेखिका मीनाक्षी भसीन ‘किआन- अमृत- सम्मान’ से सम्मानित

सुशील कुमार शर्मा

नई दिल्ली: प्रख्यात लेखिका मीनाक्षी भसीन ‘स्वर्ण शांति’ को गत दिवस हिन्दी भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में उनके हिंदी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए अद्विक पब्लिकेशन के निर्देशक अशोक गुप्ता एवं किआन फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शालिनी अगम द्वारा ‘किआन- अमृत- सम्मान’ से सम्मानित किया गया. अभी हाल ही में उनकी पुस्तक ‘हृदय कुसुम’ (काव्य- संग्रह) अद्विक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित हुई है.

इस गरिमामय कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मी शंकर वाजपेई ने की. कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार सुभाष चंदर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. मंच पर वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती ममता किरण का सानिध्य रहा. इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार राम अवतार बैरवा, हिंदी अकादमी के पूर्व सचिव ऋषि कुमार शर्मा, साहित्यकार डॉ. शालिनी अगम, ट्रू मीडिया के मुख्य संपादक श्री ओमप्रकाश प्रजापति तथा अद्विक प्रकाशन के संस्थापक अशोक गुप्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन कवयित्री श्रीमती उषा श्रीवास्तव ने अपने मनमोहक अंदाज़ में किया. शुभारंभ में मां सरस्वती के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई.

इस अवसर पर लेखिका की पुत्री रशिका भसीन ने सरस्वती वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया समापन सत्र में अद्विक प्रकाशन के संस्थापक श्री अशोक गुप्ता ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया और मीनाक्षी भसीन को हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए बधाईयाँ दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *