दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरा एनसीआर इन दिनों कोहरे और प्रदूषण का डबल अटैक झेल रहा है. इस बीच कल बुधवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्का कोहरा देखने को मिला. आज भी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा छाया हुआ है. एम्स अस्पताल के नजदीक सब कुछ धुंधला नजर आ रहा है. फॉग और स्मॉग दोनों मिलकर दिल्ली वालों की परेशानी बढ़ा रहे हैं.
बात करें आज के मौसम की तो आज दिल्ली में दोपहर में मौसम गरम बना रहेगा. अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक जा सकता है जबकि रात को पारा गिरने से ठंड बढ़ेगी. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक जा सकता है.
#WATCH | Delhi | Visuals around India Gate this morning as a layer of toxic smog blankets the city; GRAP 4 invoked in the national capital.
AQI (Air Quality Index) around the area is 344, categorised as 'Very Poor', as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board pic.twitter.com/3vuKhiPXei
— ANI (@ANI) December 18, 2025
वहीं, राजधानी दिल्ली में लगातार पॉल्यूशन का स्तर बिगड़ा हुआ है. पॉल्यूशन की वजह से बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, तो वहीं जो लोग घर से निकल कर अपने कार्यालय या जरूरी कामों के लिए बाहर जा रहे हैं उन्हें स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आज 18 दिसंबर गुरुवार के दिन सुबह 7:00 बजे सड़कों पर स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई, तो वहीं वायु गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी देखी जा रही. तुगलकाबाद किला स्थित मेहरौली बदरपुर रोड कुहासा और स्मॉग है. एक्यूआई 345 से बढ़कर 378 हो गया है.
मौसम विभाग ने इस वीकेंड के लिए फॉग का येलो अलर्ट जारी किया है. ये अलर्ट 21 और 22 दिसंबर के लिए जारी किया गया है. इस बीच बहुत ज्यादा फॉग होने की संभावना है. ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में सुबह के समय दृश्यता का न्यूनतम स्तर 700 मीटर तक दर्ज किया गया. लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा छंट गया. सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. यह सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया. यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. यहां पर आर्द्रता का स्तर 52 से 100% तक रहा.
#WATCH | Delhi | Visuals from the AIIMS area this morning as a layer of toxic smog blankets the city.
AQI (Air Quality Index) around the area is 273, categorised as 'Poor', as claimed by CPCB (Central Pollution Control Board). pic.twitter.com/8uxACzZMZe
— ANI (@ANI) December 18, 2025
दिल्ली में मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. आज, आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं और सुबह के समय कई इलाकों में हल्की धुंध, जबकि कुछ जगहों पर घनी धुंध छाई रह सकती है. राजधानी में दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो अगले 5 दिनों तक कोहरे का ऐसा ही असर देखने को मिलेगा. लेकिन न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, वहीं अधिकतम तापमान भी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, ऐसे में बहुत ज्यादा सर्दी का अहसास दिल्ली वालों को नहीं होगा. गौर करने वाली बात ये है कि दिसंबर के 17 दिन बीत चुके हैं अमूमन इस वक्त दिल्ली में कड़ाके की सर्दी, तो कभी कंपकंपी वाली ठंड महसूस की जाती है, लेकिन इस सीजन में ऐसा अभी तक देखने को नहीं मिला है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 358 अंक बना हुआ है जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 342 गाजियाबाद में 335 गुरुग्राम में 352 ग्रेटर नोएडा में 349 कनाडा में 356 अंक बना हुआ है. जबकि राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 300 सुपर और 400 के बीच में बना हुआ है जो की गंभीर श्रेणी में आता है.

