Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
CM रेखा ने शुरू किया ‘विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम’, हर महीने मिलेंगे 20 हजार, - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

CM रेखा ने शुरू किया ‘विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम’, हर महीने मिलेंगे 20 हजार,

दिल्ली: दिल्ली में नवगठित सरकार के साथ जुड़कर काम करना व सीखने वाले युवाओं के लिए सरकार ने इंटर्नशिप कार्यक्रम को लांच किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज ‘विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया. इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली के युवाओं को दिल्ली सरकार के साथ काम करने का अवसर मिलेगा. यह इंटर्नशिप युवाओं को शासन की चुनौतियों से परिचित कराएगी और उन्हें समाधानकारी सोच विकसित करने का मंच देगी.

मुख्यमंत्री का कहना है कि यह दिल्ली सरकार की ऐतिहासिक पहल है, जिससे युवाओं को राजधानी का भविष्य गढ़ने में अपनी भूमिका मजबूत करने का अवसर मिलेगा. इस कार्यक्रम के तहत 150 होनहार युवाओं का चयन किया जाएगा, जो तीन महीनों तक दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, वरिष्ठ अधिकारियों और जमीनी परियोजनाओं के साथ काम कर सकेंगे.

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रामाणिक बनाया गया है, ताकि श्रेष्ठ युवा नेतृत्व सामने आए. सबसे पहले, ऑनलाइन आवेदन के तहत अभ्यर्थियों की सोच, नेतृत्व क्षमता, नागरिक दृष्टिकोण और प्रशासन की समझ को परखा जाएगा. इसके बाद 300 चयनित अभ्यर्थियों को एक दिवसीय बूट कैंप में आमंत्रित किया जाएगा, जिसमें संवाद, कार्यशालाएं और अंतिम निबंध लेखन के जरिए 150 युवा चुने जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि हर इंटर्न को तीन महीने तक 20,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा. दिल्ली सरकार का मानना है कि यह केवल इंटर्नशिप नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य का सह-निर्माण है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम तीन चरणों में युवाओं की यात्रा को आकार देगा. पहले चरण में उन्हें दिल्ली सरकार की संरचना, प्रशासन, नीति-निर्माण और सामाजिक समस्याओं पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री के अनुसार इस कार्यक्रम का एक और महत्वपूर्ण उद्देश्य ‘विकसित दिल्ली एम्बेसडर’ तैयार करना है. चयनित युवा भविष्य में अपने कॉलेजों, समुदायों और सोशल प्लेटफॉर्म्स पर विकसित दिल्ली की सोच और नीतियों को आगे बढ़ाएंगे. यह इंटर्नशिप युवाओं को शासन की चुनौतियों से परिचित कराएगी और उन्हें समाधान करने वाली सोच विकसित करने का मंच देगी.

मुख्यमंत्री ने कहा हमारी सरकार का विश्वास है कि इस इंटर्नशिप के माध्यम से युवा सिर्फ शासन को नजदीक से देखेंगे ही नहीं, बल्कि उसमें बदलाव लाने का अवसर भी पाएंगे. शहर का हर सपना, हर संघर्ष, हर उम्मीद इंटर्न्स की ऊर्जा से पूरी होगी. रेखा गुप्ता के अनुसार आज की युवा पीढ़ी तकनीक, डिजिटल क्रांति और वैश्विक सोच के साथ पली-बढ़ी है. ऐसे में इस इंटर्नशिप के जरिए वे डिजिटल समाधान, स्मार्ट गवर्नेंस और डेटा-आधारित नीतियों को भी मजबूती से आगे बढ़ा सकते हैं. इससे न सिर्फ सरकारी प्रक्रियाएं सरल और पारदर्शी बनेंगी, बल्कि जनता का भरोसा भी और गहरा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *