दिल्‍ली-एनसीआर

ग्रेटर नोएडा में छोटा सिलेंडर फटने से 25 झुग्गियो में भीषण आग से अफरा-तफरी,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

नोएडा: दनकौर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब गौतम बुद्ध नगर और सिकंदराबाद के बॉर्डर पर स्थित करीब 25 झुग्गियों में अचानक आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, पर आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. वही आग लगने की सूचना लोगों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई, मौके पर आग की स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां बुलाई गई, जो कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाने में सफल हो पायी. बताया जा रहा है कि छोटा सिलेंडर फटने के चलते यह आग लगी थी. वहीं अन्य झुग्गियों में भी सिलेंडर होने के चलते लगातार कई सिलेंडर फटे और आग ने विकराल रूप ले लिया. राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.

चीफ फायर अधिकारी प्रदीप चौबे ने बताया कि आज सोमवार को ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हाफीजपुर स्थित झुग्गी-झोपड़ी में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर लगभग 20-25 झोपड़ियों में आग लगी हुई पाई गई.

फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया. किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. शांति व्यवस्था बहाल है. आग बुझाने में पांच गाड़ियों की मदद ली गई. अब आग को कूल डाउन किया जा रहा हैँ.

चीफ फायर अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सभी झुग्गी झोपड़ियों के एक दूसरे से काफी सटे होने के चलते आग जल्दी फैली . उन्होंने बताया कि झुग्गी झोपड़ी में रखे हुए कई सिलेंडर आग की चपेट में आए जिसके चलते आग और ज्यादा फैल गई. उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद लोग मौके से दूर हो गए, जिसके चलते किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है. आग को पूरी तरीके से बुझा लिया गया है, अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *