दिल्ली: इस बार हर सीट पर पार्टी का चुनाव चिह्न ही उम्मीदवार है. दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है. भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली के भारत मंडपम में हो रहा है. पीएम मोदी यहां पहुंच चुके हैं. भाजपा इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाएगी.
पार्टी बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि श्मामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए लड़ाई लड़ी. भाजपा का 370 लोकसभा सीट जीतना उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगा. पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार पार्टी का चुनाव चिह्न होगा। सभी को पार्टी के लिए जीतना ही है. इस बात को हमें सुनिश्चित करना है.
पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार पार्टी का चुनाव चिह्न होगा. सभी को पार्टी के लिए जीतना ही है. इस बात को हमें सुनिश्चित करना है. प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी सदस्यों से कहा कि वे लोकसभा चुनाव अभियान को गरीब हितैषी कार्यों, देश के विकास और वैश्विक स्तर पर बढ़ी प्रतिष्ठा के चलाएं. पार्टी के सम्मेलन की शुरुआत से पहले भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता को को अब मतदान केंद्रों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और 2019 की तुलना में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कम से कम 370 से ज्यादा सीटें हासिल करने का टारगेट सेट करना चाहिए.
पीएम मोदी के भाषण के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बैठक में कहा कि विपक्ष चुनाव के दौरान अनावश्यक और भावनात्मक मुद्दे उठाएगा, लेकिन पार्टी के सदस्यों को विकास, गरीब समर्थक नीतियों, बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और देश के मुद्दों पर बने रहना चाहिए. तावड़े ने कहा कि पार्टी 25 फरवरी से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए एक अभियान शुरू करेगी.

