Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, पीएम मोदी समेत कई नेता सदैव अटल पर देंगे श्रद्धांजलि - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, पीएम मोदी समेत कई नेता सदैव अटल पर देंगे श्रद्धांजलि

दिल्‍ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है. दिल्ली में स्थित उनके समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेता पहुंचे हैं. PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए लेख लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा- 25 दिसंबर का ये दिन भारतीय राजनीति और भारतीय जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, पार्टी प्रमुख जे पी नड्डा, एन चंद्रबाबू नायडू और गठबंधन सहयोगियों के नेताओं जैसे अन्य प्रमुख लोग यहां पहुंचे हैं.

वाजपेयी की जयंती पर आज पीएम मोदी मध्यप्रदेश के खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही केन बेतवा परियोजना के शिलान्यास करेंगे.

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उनका जन्म हुआ था. 16 अगस्त 2018 को 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था.

अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं. सबसे पहले 1996 में 13 दिनों के लिए वह प्रधानमंत्री बने थे. बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. तब इस्तीफे के पहले दिया गया उनका भाषण आज भी खूब चर्चा में रहता है.

1998 में वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे. इस बार सहयोगी दलों के समर्थन वापस लेने के बाद 13 महीनों में ही ये सरकार गिर गई थी. 1999 में अटल तीसरी बार पीएम बने. और इस बार उनकी सरकार पूरे 5 साल चली थी.

पीएम मोदी ने लिखा राजनितिक अस्थिरता के दौर में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व की सरहना की और कहा कि 21वीं सदी को भारत की सदी बनाने के लिए उनकी एनडीए सरकार ने जो कदम उठाए, उसने देश को एक नई दिशा, नई गति दी.

1998 के जिस काल में उन्होंने पीएम पद संभाला, उस दौर में पूरा देश राजनीतिक अस्थिरता से घिरा हुआ था. 9 साल में देश ने चार बार लोकसभा के चुनाव देखे थे. लोगों को शंका थी कि ये सरकार भी उनकी उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएगी. ऐसे समय में एक सामान्य परिवार से आने वाले अटल जी ने, देश को स्थिरता और सुशासन का मॉडल दिया. भारत को नव विकास की गारंटी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *