दिल्‍ली-एनसीआर

प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, देशभर में 26 जुलाई को निकालेगी ‘कैंडल मार्च’

दिल्ली: जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन जारी है. इस बीच सीजेपी ने रविवार को देशभर में कैंडल मार्च निकालने का आह्वान किया है. पार्टी के मुताबिक, यह कैंडल मार्च शाम 6 मार्च से निकाली जाएगी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. सीजेपी ने अपने समर्थकों, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम जनता से मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से भग लेने की अपील की है.

सीजेपी ने कहा कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी. मार्च में शामिल होने वाले सभी लोगों से कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने की अपील की है. CJP ने देश के अलग-अलग शहरों और राज्यों में लोगों से शाम 6 बजे कैंडल मार्च में शामिल होकर अपना समर्थन दर्ज कराने का अनुरोध किया है.

सीजेपी ने बताया कि मार्च का उद्देश्य आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त करना है. पार्टी ने अपने समर्थकों, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में इसमें शामिल होने की अपील की है. पार्टी ने कहा कि कैंडल मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा और सभी प्रतिभागियों से कानून का पालन करने तथा शांति एवं अनुशासन बनाए रखने का अनुरोध किया गया है.

सीजेपी ने देशभर के लोगों से अपने-अपने शहरों में शाम 6 बजे कैंडल मार्च में शामिल होकर आंदोलन के प्रति समर्थन दर्ज कराने की अपील की है. पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *