Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the wordpress-seo domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/lb3wquvtw5sd/public_html/tvnewstoday.com/wp-includes/functions.php on line 6114
घर की बालकनी में गमले लगाने पर हो सकती है कार्रवाई, नोएडा प्राधिकरण ने दिए सख्त निर्देश - TV News Today
दिल्‍ली-एनसीआर

घर की बालकनी में गमले लगाने पर हो सकती है कार्रवाई, नोएडा प्राधिकरण ने दिए सख्त निर्देश

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने बालकनी से गमला गिरने से हुई एक बच्चे की मौत की घटना को संज्ञान में लेते हुए सभी सोसाइटी के पदाधिकारी को बालकनी के दीवार पर गमला ना रखने की निर्देश जारी किए हैं. प्राधिकरण के सीईओ ने कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक सोसायटी की बालकनी की दीवार पर रखे गमले के गिरने से नीचे कम्पाउण्ड में खेल रहे बच्चे की मृत्यु होने का प्रकरण संज्ञान में आया है.

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यदि गमला गिरने से कोई दुर्घटनाा होती है, तो संबंधित सोसाइटी के एओए (आवासीय ओनर्स एसोसिएशन) के अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जहां एओए नहीं है, वहां के बिल्डर और फ्लैट मालिक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

नोएडा में कई हाईराइज सोसाइटी हैं. इनमें रहने वाले ज्यादातर लोग अपनी बालकनी में पैरापेट वॉल पर गमले सजाकर रखना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार ये गमले नीचे गिर जाते हैं. ऐसे में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है. इसलिए किसी भी ऐसी घटना से बचने के लिए ये कदम उठाया गया है. अगर नोएडा प्राधिकरण के इस बयान के बाद बालकनी पर रखे गमले गिरने से कोई हादसा होता है तो इसके लिए फ्लैट मालिक पर भी केस दर्ज किया जाएगा.

नोएडा प्राधिकरण ने यह कदम पुणे में हाल ही में हुई एक घटना के बाद उठाया है. जहां पुणे की एक सोसाइटी के परिसर में खेल रहे एक बच्चे की बालकनी की दीवार पर रखे गमले के गिरने से मौत हो गई थी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इस घटना के बाद ही नोएडा प्राधिकरण की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर पैरापेट वॉल पर गमले न रखने का फैसला लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *