दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया है. उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल आप के उपनेता होंगे.
इस बारे में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखते हुए सदन में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने का आग्रह किया है. पार्टी ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि राघव चड्ढा को आप के कोटा से बोलने का समय भी न दिया जाए. इसके साथ ही पार्टी ने एक पत्र राज्यसभा सचिवालय को लिखा है, जिसमें राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया है.
Ashok Kumar Mittal to be the new Deputy Leader of AAP in Rajya Sabha. AAP has sent an official letter on this to the Rajya Sabha Secretariat: Aam Aadmi Party (AAP) pic.twitter.com/9XBByWOLpA
— ANI (@ANI) April 2, 2026
पत्र में यह भी कहा गया है कि चड्ढा – जो पंजाब से राज्यसभा सांसद भी हैं – को आप के कोटे से सदन में बोलने के लिए समय नहीं दिया जाना चाहिए. आप के अभी राज्यसभा में 10 सदस्य हैं, जिनमें पंजाब से सात और दिल्ली से तीन सदस्य शामिल हैं.
सियासी गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा है कि राघव चड्ढा के खिलाफ पार्टी के प्रति बेरुखी और पार्टी की गतिविधियों में भाग नहीं लेने की वजह से यह फैसला लिया गया है. क्योंकि राघव चड्ढा काफी समय से पार्टी के प्रमुख मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए थे. इतना ही नहीं पिछले दिनों जब शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को राहत मिली थी तो वे न तो केजरीवाल से मिलने गए थे और न ही उन्होंने मामले में सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया जताई थी. उनकी इसी चुप्पी को पार्टी से दूरी माना जा रहा और उन्हें जिम्मेदारी के पद से हटाने का निर्णय लिया गया.

