दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’ शुरू हो गई. दिल्ली में यमुना नदी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. मंगलवार को सोनिया विहार में केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ यमुना रिवर क्रूज सेवा का शुभारंभ किया. इस सेवा के शुरू होने से अब दिल्लीवासी और पर्यटक सोनिया विहार से जगतपुर के बीच यमुना में इलेक्ट्रिक क्रूज बोट की सैर का आनंद ले सकेंगे.
करीब छह किलोमीटर के राउंड ट्रिप रूट पर संचालित होने वाली यह सेवा राजधानी में नदी पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है. इस क्रूज सेवा में एक बार में 32 यात्री बैठ सकेंगे. यहां लाइट एंड फाउंटेन शो का भी आयोजन होगा.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पर्यटन मंत्री कपिल मिश्र के साथ क्रूज का शुभारम्भ कर राजधानीवासियों को एक सौगात दी. सीएम रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ दिनों पहले योजना के निरीक्षण के बाद कहा था कि दिल्ली के लोग परिवार के साथ मां यमुना के दर्शन कर सकें, क्रूज की सैर का आनंद लें और उन्हें राजधानी में ही पिकनिक मनाने के लिए एक नई जगह मिल गई है.
आज से दिल्ली में माँ यमुना पर पहली क्रूज सेवा शुरू हो गई है। यमुना से दिल्ली की आस्था, संस्कृति और सभ्यता का अटूट रिश्ता है और आज उन्हीं की लहरों पर दिल्ली ने विकास और पर्यटन की एक नई यात्रा शुरू की है।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @sarbanandsonwal जी ने इस क्रूज सेवा को हरी झंडी… pic.twitter.com/fDhB2OksR7
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) November 10, 2026
उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं इससे दिल्ली के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. स्थानीय कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे.
यमुना नदी क्रूज सेवा के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “…आज यमुना नदी पर शुरू की जा रही नमो यमुना सफारी एक विशेष अवसर है. दिल्ली के 25 करोड़ लोगों की ओर से, मैं मंच पर उपस्थित उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जिनके प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह नमो यमुना सफारी संभव हो पाई है…”
केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने यमुना नदी पर क्रूज सेवा के शुभारंभ को संबोधित किया. यमुना नदी क्रूज सेवा के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा, “…आज हम श्रद्धापूर्वक माँ यमुना के पवित्र तट पर एकत्रित हुए हैं. हमारी सनातन संस्कृति हमें सिखाती है कि भक्ति शक्ति प्राप्ति का मार्ग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार यमुना को स्वच्छ करने और इसके जल को जनजीवन के लिए लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. यदि हम इसी प्रकार सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करते रहेंगे, तो माँ यमुना हम पर कृपा बरसाएंगी…”
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा नें कहा कि, दिल्ली में चारों तरफ विकास हो रहा है. चुनाव में जो वादे किए थे वह पूरे हो रहें है. यमुना के पास जाने में बदबू आती थी, आज 60 प्रतिसत स्वच्छ किया गया. आज यमुना में क्रूज सेवा शुरू हो रही है. यमुना में रिवर फ्रंट बनेगा, पहली की सरकार नहीं कर पायी लेकिन रेखा की सरकार बनते ही यमुना को स्वच्छ करने का काम शुरू हुआ. इस बार भी छठ पूजा यमुना तट पर बनाया जा सकेगा.

