राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ मेदांता के ICU में भर्ती - TV News Today
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, लखनऊ मेदांता के ICU में भर्ती

उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत रविवार की शाम अचानक बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि यूरिन पास करने में दिक्कत के कारण उन्हें मेदांता अस्पताल के ICU में रखा गया है. मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अभी उनकी तबीयत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग कर रही है. मेदांता अस्पताल की आईसीयू में भर्ती महंत का उपचार डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में किया जा रहा है.

मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि महंत का इलाज कुछ दिन से ग्वालियर में चल रहा था. उन्हें यूरीनरी समस्या और कम आहार लेने की समस्या के कारण भर्ती किया गया है. उन्हें खाने-पीने में भी दिक्कत है. स्थिति में सुधार नहीं होने पर रविवार की शाम को उन्हें यहां लाया गया.

आईसीयू में भर्ती महंत की हालत गंभीर बनी हुई है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है. महंत इससे पहले भी यहां भर्ती होकर इलाज करा चुके हैं. मेदांता लखनऊ की मेडिकल विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए निरंतर प्रयासरत है.

बता दें कि 86 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास कृष्ण जन्माष्टमी के समारोह में शामिल होने के लिए 24 अगस्त को अयोध्या से मथुरा गए थे. जन्माष्टमी के बाद भक्तों से मुलाकात करने के लिए ग्वालियर चले गए थे. जहां तबीयत खराब होने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उनकी तबीयत में सुधार न होने के बाद उन्हें लखनऊ मेदांता अस्पताल लाया गया है.

मेदांता के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को रविवार शाम को एडमिट कराया गया. उन्हें यूरिन पास करने में दिक्कत और कम आहार लेने की समस्या है. उनका इलाज डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में चल रहा है. उनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है. बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास की 2019 के बाद से ही तबीयत खराब चल रही है. यूरिन की समस्या और भोजन न कर पाने की शिकायत को लेकर 4 वर्षों से उनका इलाज किया जा रहा है. कई बार मेदांता में भर्ती कराया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *