उत्तर प्रदेश

भाई -बहन के प्रेम से उत्प्रोत अर्चना उपाध्याय के कहानी संग्रह “मत तोडो चटकाए” का विमोचन चित्रा मुद्गल किया

सुशील कुमार शर्मा

नई दिल्ली: प्रख्यात लेखिका चित्रा मुद्गल ने मयूर विहार स्थित अपने आवास पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में कहानी संग्रह “मत तोड़ो चटकाए” का विमोचन किया. कथाकार अर्चना उपाध्याय के संपादन में निकले इस कहानी संग्रह में देश भर के 26 रचनाकारों की कहानियां शामिल हैं. पुस्तक का प्रकाशन अद्विक प्रकाशन ने किया है.

भाई-बहन के रिश्ते के विविध आयामों को केंद्र में रखकर लिखी गई कहानियों का यह संग्रह न केवल साहित्य सुधियों बल्कि हर भाई-बहन के लिए एक खास उपहार है. इस अवसर पर चित्रा मुद्गगल ने कहानी संग्रह के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पुस्तक भाई-बहन के रिश्तों की गहराई को नए आयाम से देखने में सक्षम बनाएगी. इस मौके पर “मत तोड़ो चटकाए” की संपादक अर्चना उपाध्याय ने कहानी संग्रह की परिकल्पना और इसके फलीभूत होने तक की यात्रा की जानकारी दी.

इससे पहले अद्विक प्रकाशन के संस्थापक अशोक गुप्ता ने चित्रा मुद्गगल औऱ अर्चना उपाध्याय को स्मृति चिह्न देकर उन्हे सम्मानित किया और संग्रह के लिए शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में शैली मुद्गल के साथ ही अद्विक प्रकाशन की डॉ. स्वाति चौहान और जोया भी मौजूद रहीं.कार्यक्रम में विपिन राजभर एवं अन्य साथियों का सहयोग रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *